गाजीपुर, जनवरी 16 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अवथहीं गांव में टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क देने के नाम पर एक युवती से करीब दो लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़िता ने मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार ग्राम अवथहीं निवासी सुहानी राय पुत्री मनोज कुमार राय के साथ 4 दिसंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 के बीच साइबर फ्राड हुआ। पीड़िता ने बताया कि उनके टेलीग्राम अकाउंट पर कुछ ऑनलाइन टास्क भेजे गए, जिन्हें पूरा करने पर उनके खाते में कुछ धनराशि क्रेडिट हुई। इसके बाद ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर लगातार नए टास्क दिए और इसी क्रम में उनसे कुल 1,94,700 रुपये (एक लाख चौरानवे हजार सात सौ रुपये) की ठगी कर ली। पीड़िता ने बताया कि यह पूरा लेनदेन फोन-पे के माध्यम से किया गया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.