भागलपुर, मई 4 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  थाना क्षेत्र के चंपानगर स्थित भैरो लेन निवासी फरहीन ने रविवार को नाथनगर थाने में लिखित शिकायत कर ऑनलाइन कपड़ा शॉपिंग के जरिए 58270 रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप नंबर से ऑनलाइन कपड़ा खरीदने को लेकर ऑर्डर दिया था। जिसका घर पहुंचने की तिथि 24 अप्रैल को मैसेज से मिला। जब 24 तारीख को ऑर्डर नहीं मिला तो उन्होंने उक्त व्हाट्सएप नंबर पर कॉल मिलाकर शिकायत की तो अगले दिन 25 तारीख को ऑर्डर मिलने का भरोसा दिया। फिर 25 तारीख को शॉपिंग वाले फ्रॉड ने उनके घर का लोकेशन मांगा। यह भी पढ़ें- रॉ मैटेरियल दिलाने के नाम पर 22,450 रुपये की ठगी फिर बोला आपका डिलीवरी पेंडिंग में चला गया है। पेंडिंग हटाने के लिए 999 रुपये गूगल पे से भेजिए तो...