देहरादून, मई 14 -- गोपेश्वर। बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में तीर्थ पुरोहितों ने ब्रह्मकाल में ऑनलाइन और अवैध रूप से तर्पण - पिंडदान का विरोध जताया है। ब्रह्मकाल तीर्थ पुरोहितों ने इसे शास्त्रीय मान्यताओं के विरुद्ध बताया।‌ तीर्थ पुरोहितों ने गुरुवार को अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताया। कहा ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण के नाम पर एआई द्वारा तैयार वीडियो का उपयोग कर लोगों से ऑनलाइन पूजा के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि सभी तीर्थ पुरोहित काली पट्टी बांधकर ब्रह्मकपाल में पिंडदान और तर्पण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...