गुमला, जुलाई 27 -- रायडीह, प्रतिनिधि । प्रखंड के सभी ऑनलाइन इंडिकेटर में सुधार लाने के उद्देश्य से सोमवार को बनवारी लाल साहु राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय के सभागार में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक और संकुल साधनसेवी शामिल हुए।गुरुगोष्ठी में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, धारा पोर्टल, जी गुरुजी, यू-डाइस, शिक्षक एवं विद्यार्थी मॉड्यूल, स्कूल प्रोफाइल, फेसिलिटी, रियल टेस्ट मार्क्स तथा ई-कल्याण प्री-मैट्रिक पंजीकरण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।बैठक में बीपीओ अभिजीत सेन गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...