ऑनलाइन आवेदन करने पर किसानों को मिलेगा सब्सिडी पर बीज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । खरीफ की बोआई के लिए किसानों को अब सरकारी दर पर बीज मिलेगा। राजकीय कृषि बीज भंडार बेलखरनाथ दीवानगंज ने क्षेत्र के किसानों से ऑनलाइन आवेदन कर अरहर, मक्का, बाजरा, उरद और तिलहनी फसलों का बीज लेने की अपील की है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। राजकीय कृषि बीज भंडार बेलखरनाथ के सेंटर प्रभारी कमालुद्दीन ने बताया कि एक जून से खरीफ फसल की बोआई के लिए सभी प्रमुख फसलों का बीज बीज भंडार पर उपलब्ध है। किसानों को गांव-गांव जाकर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि उन्हें प्राइवेट बीज भंडारों से महंगे दाम पर बीज न खरीदना पड़े।कृषि विभाग के एडीओ एजी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उपजाऊ जमीन पर सही समय पर खरीफ फसल की बोआई से बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.