आगरा, मार्च 2 -- ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर रिपोर्ट लगने में देरी न हो। इसमें शिथिलता न बरती जाए ताकि आवेदन का निस्तारण समय से हो सके। यह निर्देश एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को दिए हैं। साथ ही ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जो कि ऑफलाइन है। इनके आवेदनों पर पात्रता के आधार पर रिपोर्ट लगाई जाए। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। यह प्रमाण पत्र जिले की आधा दर्जन तहसीलों से जारी होते हैं। शनिवार को कई लोग तहसील सदर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई कि समय से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। कई दिनों से आ रहे हैं फिर भी रिपोर्ट नहीं लग पाई है। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लिया और समय से प्रमाण पत्र जारी किए जाएं इसके लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। सदर के अलावा बाह, किर...