फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद के सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने भरोसे में लेकर पीड़ित से यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित अमरजीत सिंह को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा दिया गया। इसके बाद ठगों ने प्रोसेस के नाम पर उससे 20,999 रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। मामले की जांच में सामने आया है कि ट्रांजैक्शन के बाद बैंक द्वारा कुछ राशि को होल्ड कर लिया गया है, जिससे पीड़ित को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट या सेवा क...