भभुआ, अप्रैल 30 -- गूगल फॉर्म के जरिए शिक्षण कार्य की निगरानी, कई विद्यालय अब भी लापरवाह समय पर रिपोर्ट नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई, वेतन रोकने तक की चेतावनी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और नियमितता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन अनुश्रवण प्रणाली की रफ्तार फिलहाल धीमी नजर आ रही है। 30 अप्रैल को मात्र 469 शिक्षकों द्वारा ही टीचिंग गतिविधि का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिससे शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ गई है।

शिक्षण कार्य की निगरानी जिला स्तर पर विकसित गूगल फॉर्म आधारित इस प्रणाली के माध्यम से शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे शिक्षण कार्य का विवरण लिया जा रहा है। इसमें कक्षा संचालन, विषयवार पाठ्यक्रम की प्रगति, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण विधियों ...