भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर। नाथनगर राजपुर के उर्दू प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक अमित कुमार को उपस्थिति बनाने में अनियमितता के आरोप में शोकॉज किया गया है। इससे संबंधित पत्र जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ स्थापना ने सोमवार को जारी किया। जारी पत्र के अनुसार, ई-शिक्षाकोष पर ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि शिक्षक ने जनवरी 2026 से 20 मई तक अटेंडेंस बनाने में अनियमितता बरती है। शिक्षक ने कई बार फोटो अपलोड नहीं किया है। वहीं कई बार आने व जाने के दौरान अलग-अलग शर्ट में फोटो है। जनवरी से अबतक 29 दिनों तक अनियमितता मिली है। स्पष्टीकरण का जवाब 24 घंटे के अंदर नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...