रांची, मार्च 13 -- रांची। प्रसिद्ध साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के कालजयी उपन्यास पर आधारित नाटक 'देवदास' का मंचन इस रविवार को ऑड्रे हाउस में किया जाएगा। मैट्रिक्स संस्था के कलाकारों द्वारा शाम 7 बजे से इसकी प्रस्तुति दी जाएगी। निदेशक अभिराज कुमार ने बताया कि नाटक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और टीम कला प्रेमियों के लिए एक जीवंत अनुभव पेश करने को तैयार है। देवदास के विरह और प्रेम की यह कहानी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...