नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी बढ़ती लागत एवं रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए भारत में अपने वाहनों की कीमतें एक अप्रैल 2026 से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। कीमतों में बढ़ोतरी हर मॉडल पर लागू होगी। विभिन्न मॉडल की 'एक्स-शोरूम' कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी। ऑडी इंडिया भारत में वर्तमान में लक्जरी कार और एसयूवी की एक शृंखला बेचती है जिनमें ऑडी क्यू3 से लेकर ऑडी आरएसक्यू8 तक के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमतें लगभग 43.23 लाख रुपये से 2.34 करोड़ रुपये के बीच हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...