बिजनौर, अप्रैल 7 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है। ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को पुलिस विभाग में तैनात बताकर महिला से 30 हजार रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है। रकम न देने पर महिला और उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ओडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर दोनों पक्ष कई बार थाने जा चुके है। एक पक्ष की महिला का आरोप है कि उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को जिला मुख्यालय पर पुलिस विभाग में उच्चस्तरीय पद पर बताते हुए समझौता कराने की बात कही। महिला के मना करने के बाद भी समझौता कराने के नाम पर फोन कर 30 हजार रूपये रिश्वत की डिमांड...