रामपुर, मई 13 -- रामपुर। शासन के निर्देश पर जिले में छह मीटर से अधिक चौड़ाई वाले 29 पुलों का ऑडिट शुरू हो गया है। यह ऑडिट 30 मई तक चलेगा, जिसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। पुलों में खराबी मिलने पर मानसून से पहले उनकी मरम्मत कराई जाएगी। शासन ने मानसून सीजन से पहले जिले के पुलों का सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत छह मीटर चौड़ाई वाले पुलों का ऑडिट जेई, छह से 60 मीटर चौड़ाई वाले पुलों का एई, 60 से 200 मीटर चौड़ाई वाले पुलों का ईई और 200 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले पुलों का एसई करेंगे। यह भी पढ़ें- जिले के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा लोक निर्माण विभाग इसके अलावा 500 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुलों का ऑडिट चीफ इंजीनियर द्वारा किया जाएगा। रिपोर्ट में पुलों की स्थिति, नदी के कटान और संपर्क मार्ग की स्थिति समेत अन्य बिं...