फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।पंचायती राज संस्थाओं पर आधारित मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां और पंचायत की ओर से वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक कराये गये आडिट में जो 759 कमियां पायी गयीं थीं उन कमियों से संबंधित अभिलेख अभी तक पंचायत सचिवों ने उपलब्ध नहीं कराये हैं। इस पर अब लापरवाह पंचायत सचिवों के खिलाफ शिकंजा कसा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी कपिल कुमार ने खंड विकास अधिकारियों और एडीओ पंचायत को ऐसे पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिये हैं तो वहीं दूसरी ओर 9 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे तक लंवित कमियों को लेकर अभिलेख भी मंागे गये हैं। वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक जो आडिट में कमियां पाय गयीं थीं वह कमियां अभी तक निस्तारित नहीं हुयी। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी की ओर से लंवित कमियों क ी...