गौरीगंज, जून 23 -- अमेठी। संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग के लेखा अनुभाग में सामने आए करोड़ों रुपये के घोटाले ने अब ऑडिट व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिसंबर 2024 माह में विभाग में वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध भुगतान का मामला सामने आया था। इसके बावजूद बाद में निरीक्षण के लिए पहुंची प्रदेश स्तरीय ऑडिट टीम ने अपनी जांच में किसी प्रकार की गंभीर आपत्ति दर्ज नहीं की। ऑडिट रिपोर्ट में अभिलेखों और वित्तीय प्रक्रियाओं को संतोषजनक बताया गया था।

जांच प्रक्रिया सीबीआई मामले की गहन जांच कर रही है और करोड़ों रुपये के घोटाले की परतें खुल रही हैं, तब ऑडिट प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आ गई है। लोगों के बीच यह चर्चा है कि जब विभाग में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं चल रही थीं, तब ऑडिट टीम उन्हें पकड़ने में कैसे विफल रही। उधर,...