लखनऊ, अप्रैल 20 -- नगर निगम में नाला सफाई से जुड़ी फाइलें ऑडिट के लिए नहीं मिल रही हैं। तीन-तीन वित्तीय वर्ष की फाइलें ऑडिट के लिए नहीं मिली हैं। इससे ऑडिट प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऑडिट विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के तहत नाला सफाई कार्यों के भुगतान और प्रक्रिया की जांच के लिए संबंधित फाइलें मांगी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऑडिट विभाग द्वारा यह मांग पहली बार नहीं की गई है। इससे पहले भी कई बार पत्राचार कर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया, लेकिन हर बार फाइलें देने में टालमटोल की गई। मामला तब और गंभीर हो गया है जब ऑडिट टीम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना दस्तावेजों के खर्च, स्वीकृति और कार्य की वास्तविकता की पुष्टि संभव नहीं है।---पुराने घोटाले दोहराने की बात तो नहींकरीब एक दशक पहले भी नगर निगम में नाला सफाई को लेक...