नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मार्क अस्पताल शुरू हो गया है। करीब डेढ़ महीने पहले लगातार दो दिन अस्पताल के आईसीयू की ऑक्सीजन पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ था। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर सील कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को बिजली, ऑक्सीजन पाइपलाइन और फायर उपकरणों को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। एक महीने से अधिक समय तक चली जांच और ऑडिट के बाद अस्पताल को शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। अस्पताल में ओपीडी चल रही है। जल्द ही अस्पताल में अन्य सुविधाएं मरीजों को मिलनी शुरू होंगी। अनुमति से संबंधित जिला प्रशासन का पत्र अस्पताल के सीईओ डॉ. अनुज को मिल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...