नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा। सेक्टर-168 स्थित द गोल्डन पाम सोसाइटी की एओए पर लगे वित्तीय गड़बडी के आरोपों पर हुई जांच में क्लीन चिट मिल गई है। यह जांच डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त फर्म ने की। बीते पांच वर्षों में बैंक खाते और लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाले गए। इसके बाद फर्म की ओर से जारी ऑडिट रिपोर्ट में एओए को क्लीन चिट मिली है। एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि ऑडिट के दौरान हर प्रकार से सहयोग किया गया। एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अधिकांश निवासी हमारे पक्ष में हैं। एजीएम में वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है। शिकायत उस व्यक्ति की ओर से की गई, जिसका सोसाइटी में फ्लैट ही नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...