लातेहार, मई 2 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो के पलटने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा। दुर्घटना में एक मासूम छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- सिमरिया में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद लगा जाम ग्रामीणों का प्रदर्शन हादसे के विरोध में ग्राम अक्सी समेत आसपास के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर उतर आए और सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.