कटिहार, मई 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने एसएच 77 पर हवाई अड्डा के पास से शुक्रवार को एक ऑटो से कुल 55 लीटर देसी शराब बरामद कर दो तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर की पहचान कुरसेला के मेहर टोला निवासी नीतीश कुमार मंडल व फलका थाना क्षेत्र के श्रीकामत चौक निवासी परितोष पासवान के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑटो से शराब की खेप लेकर आ रहा है। पुलिस ने हवाई अड्डा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। एक ऑटो पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- 18.73 ग्राम स्मैक 87 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार गिरफ्तार पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ऑटो से 55 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ह...