मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- ​​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को भगवानपुर में एक ऑटो से भारी मात्रा में चोरी के ट्रक पार्ट्स बरामद किए हैं। इस दौरान ऑटो सवार दो शातिर चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद सामान का वजन लगभग 300 किलो बताया जा रहा है। गिरफ्तार सकरी सरैया के सुनील कुमार और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली के मो. अफरोज के खिलाफ पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।एफआईआर में बताया गया कि थाने की गश्ती टीम भगवानपुर चौक के पास थी। इस दौरान एक ऑटो के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों ऑटो लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान ऑटो से भारी मात्रा में लोहे के पार्ट्स बरामद हुए। इसमें पांच पीस ट्रक के चक्के का ड्रम, एक...