ऑटो से टकरा बाइक ने किसान को मारी टक्कर, मौत
हरदोई, जून 20 -- हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक पहले एक ऑटो से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे किसान को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। कटरा गांव निवासी 60 वर्षीय देवी दयाल शुक्रवार शाम गांव के बाहर कूड़ा डालने के लिए पैदल जा रहे थे। तभी बेनीगंज-कोथावां मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पहले एक ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और देवी दयाल को जोरदार टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- ऑटो से टकराने के बाद किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.