अमरोहा, मार्च 24 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के बिजनौर मार्ग पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। जबकि, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक की ऑटो से टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दुकानदार को पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। घायल ऑटो चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक किया है।हादसा रविवार रात लगभग 11 बजे बिजनौर रोड पर एकेके इंटर कालेज के सामने हुआ। शहर के मोहल्ला शाही चबूतरा में छोटी मस्जिद वाली गली में स्व. नफीस अहमद का परिवार रहता है। उनके परिवार में चार बेटे व तीन बेटी हैं। चौथे नंबर का बेटा मोहम्मद आदिल की बाजार गुजरी में गारमेंटस की दुकान थी। आदिल के परिवार में पत्नी शाहिस्ता के अलावा एक बेटी वानिया और एक बेटा आहिल हैं। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.