दुमका, मई 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका-मसलिया मुख्य पथ पर जामा थाना क्षेत्र के कमारदुधानी स्थित तीरंदाजी स्टेडियम के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार ने सड़क किनारे सामान लोड कर रही ऑटो में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय जितेंद्र मुर्मू की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार उसका साथी अमर मरांडी और ऑटो के पास खड़े यात्री मिशिल मुर्मू घायल हो गए है। मृतक गोड्डा जिले के पथरगामा का रहने वाला था। घायल अमर की हालत नाजुक होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच से रेफर कर दिया गया है, जबकि मिशिल का पीजेएमसीएच में ही इलाज चल रहा है। मृतक दुमका के एक लॉज में रहकर बीए पार्ट-वन में पढ़ाई कर रहा था। दोपहर को वह अपने साथ रहने वाले जामा के छोटा आमजोड़ा निवासी अमर मरांडी के साथ घूमने के लिए बाइक से मसलिया की ओर गया था। दोनों नशे की हालत में व...