बक्सर, अगस्त 21 -- धनसोई। हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के समहुता पोखरा के समीप से शुक्रवार को पुलिस ने शराब लदे ऑटो को जब्त किया है। बरामदगी के दौरान पुलिस को देख मौके से चालक फरार हो गया। धनसोई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समहुता पोखरा के समीप एक यूपी नंबर की ऑटो संदिग्ध स्थिति में खड़ी है। सूचना पर थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ऑटो की तलाशी के दौरान ऑटो के पिछली सीट के नीचे और पीछे तहखाना में शराब का खेप छिपाकर हुई थी। ऑटो से कुल 14 पेटी, 630 पीस ब्लू लाइम टेट्रा (180 एम एल) देशी शराब बरामद हुई है। कुल मात्रा 113 लीटर है। पुलिस ने शराब जब्त कर गाड़ी मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। (डुमरांव से अजय सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...