गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने ऑटो सवार से मारपीट कर लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चौरीचौरा के ब्रह्मपुर निवासी विष्णु वर्मा के रूप में हुई। आरोपी पर सिद्धार्थनगर के छितौनी निवासी विनोद पांडेय ने केस दर्ज कराया था। बताया था कि वह ऑटो से मेडिकल कॉलेज से सवारी लेकर आ रहे थे। रास्ते में विष्णु व उनके पिता ने रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...