मुजफ्फरपुर, जून 17 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में ऑटो सवार एक युवती का मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति ने फोन लौटाने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की है। मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।पीड़िता मोबसरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन के समीप की निवासी है। वह वर्तमान में शहर के गोबरसही स्थित एक मॉल में कार्यरत है। पुलिस को दिए गए आवेदन में उसने बताया कि वह सर्किट हाउस के पास से ऑटो पर सवार होकर गोबरसही जा रही थी। गोबरसही गुमटी के पास पहुंची तो उसे पता चला कि उसका मोबाइल जेब से गायब है। यह भी पढ़ें- ऑटो सवार युवती का मोबाइल चोरी, लौटाने के लिए मांगे पांच हजार इसके बाद वह ऑटो से उतर गई और अपने एक परिचित के मोबाइल से अपने नं...