प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से छह लाख की छिनैती कर ली। वह पति के साथ स्टेशन से ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी। बाइक से आए बदमाश चलती ऑटो से उसका पर्स छीन कर भाग गए। बदमाशों का पीछा किया गया लेकिन वह हाथ नहीं आए। महिला के पति ने कोतवाली जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मूल रूप से गोरखपुर के संदीप कुमार त्रिपाठी झूंसी के सूर्योदय नगर कॉलोनी लेखराजपुर में किराए के मकान में रहकर सेंट कोलंबस स्कूल में नौकरी करते हैं। एक समारोह में शामिल होने के लिए वह पत्नी किरन त्रिपाठी और बच्चों के साथ ससुराल जबलपुर गए थे। वहां से शुक्रवार भोर में वह शहर लौटे और छिंवकी स्टेशन से ऑटो कर झूंसी जा रहे थे। ऑटो चालक ने सिविल लाइंस की भी तीन सवारी बैठा ली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.