कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर के सीटीआई चौराहे से ऑटो लेकर बर्रा-दो जाने के लिए ऑटो में बैठी महिला के बैग से दो चोरनियों ने नगदी और गहने सहित आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। महिला अपने मायके पहुंची तब घटना की जानकारी होने पर होश उड़ गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑटो की तलाश कर रही है। उन्नाव के बीघापुर निवासी सुशीला कनौजिया का बर्रा दो में मायका है। भाई दीपक के मुताबिक, सुशीला के बेटे विनीत की 11 मार्च को शादी है। इसमें बर्रा के एक परिचित ज्वैलर्स के यहां नए गहने बनवाने की बात हुई थी। इसी के चलते शुक्रवार को सुशीला बेटी शालिनी के साथ एक बड़े बैग के अंदर डब्बे में ढाई लाख रुपये और अपने पुराने गहने रख बीघापुर से चल कर सीटीआई चौराहे तक पहुंची। वहां ऑटो न मिलने पर कुछ कदम आगे शनिदेव मंदिर तक चलीं, तभी पीछे से एक ऑटो आ...