बाराबंकी, फरवरी 27 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े जेबकतरों ने चलते ऑटो में एक व्यक्ति की जेब काट ली और एक लाख रुपये लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दिया। बताया जा रहा है कि जनपद सीतापुर के ग्राम कंडारी थाना महमूदाबाद निवासी रामेश्वर रावत शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से एक लाख रुपये लेकर टांडा गांव सूअर खरीदने जा रहे थे। वह ऑटो में सवार थे। इसी दौरान बगल में बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका पाकर उनकी जेब काट ली और प्रेमपुर पेट्रोल पंप के पास उतर गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल कोतवाली बड्डूपुर पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...