भभुआ, जुलाई 15 -- भगवानपुर। ऑटो व मैजिक चालकों की मनमानी बढ़ गई है। उनकी मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के बाजार की विभिन्न सड़क पर ही वाहन खड़ा कर यात्रियों को सवार कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। इससे रोड जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। चलंत शौचालय का प्रबंध करे प्रशासन भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुंडेश्वरी गेट चौक पर चलंत शौचालय की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की है। ग्रामीणों शंकर राम व योगेंद्र बिंद ने बताया कि इस चौक से होकर प्रतिदिन लोग मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन करने आ-जा रहे हैं। विभिन्न पंचायतों के लोग बाजार करने व दफ्तरों में काम कराने आते हैं। ऐसे में चलंत शौचालय की व्यवस...