मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कलमबाग चौके पास शनिवार शाम को तेज रफ्तार ऑटो व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक रोड पर गिरकर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अघोरिया बाजार को ओर से ऑटो और कलमबाग चौक की ओर से आ रही बाइक के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने जख्मी बाइक सवार युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- जेपी सेतु पर दो कार की टक्कर, लगा जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...