छपरा, जून 26 -- तरैया । तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 मुख्य सड़क पर शुक्रवार की संध्या में पचभिंडा पोखरा के समीप ऑटो एवं बाइक में टक्कर में चार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में मुरलीपुर के विजय साह, सहनेवाजपुर की सरोज कुमारी, इसुआपुर थाना के गंगोई गांव के रविरंजन कुमार व अंकित कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News ट्रक के धक्के से साइकिल सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...