समस्तीपुर, मार्च 6 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूसा कल्याणपुर मुख्य सड़क के मिल्की गांव के समीप गुरुवार की देर शाम ऑटो व बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी की पहचान अरेला गांव के भोला यादव के पुत्र मुन्ना यादव, मालीपुर गांव के जगदौन दास के पुत्र रनवीर कुमार एवं सुधीर सादा के पुत्र रामकृष्ण कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.