पूर्णिया, मार्च 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा (टोटो) पड़ाव की अस्थायी बंदोबस्ती आम डाक प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हुई। इस बार बंदोबस्ती बेहद कम राशि पर होने से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। डाक प्रक्रिया में कुल आठ लोगों ने भाग लिया, जिनमें से एक आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण रद्द कर दिया गया। इसके बाद सात प्रतिभागियों के बीच अंतिम बोली की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसमें बस पड़ाव के लिए सबसे ऊंची बोली मात्र 3.59 लाख रुपये लगी, जबकि ऑटो-टेंपो पड़ाव 2.59 लाख रुपये और टोटो पड़ाव 1.59 लाख रुपये में बंदोबस्त किया गया। बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में बस पड़ाव की बोली 27 लाख रुपये, टेंपो पड़ाव 15 लाख रुपये तथा टोटो पड़ाव 17 लाख रुपये में संपन्न ...