जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- हुलासगंज, निज संवाददाता पुलिस द्वारा शुक्रवार को एक पुराने ऑटो लूट कांड के मामले में आरोपित धर्मवीर बिन्द को उसके गांव घोसी थाना के बंसी बीघा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि विगत मई महीने में एक ऑटो लूट कांड की घटना हुई थी जिसमें आरोपित था तथा फरार चल रहा था। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...