बदायूं, मई 7 -- दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के वांछित सदस्य श्रीनिवास उर्फ छोटे पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव करियावैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइकों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं, जिनमें अलॉय व्हील, दो शॉकर्स, लोहे की चेन, रियर स्पॉकेट और ब्रेक शू प्लेट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल को इसी गैंग के अन्य सदस्यों को चार बाइकों समेत गिरफ्तार किया गया था, जिसमें श्रीनिवास फरार चल रहा था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे ग्राम दांदरा मार्ग से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बाइकों के पार्ट्स काटकर बेचने की बात कबूली। पुलिस अब तक इस गैंग के चार सदस्यों को जेल भेज चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...