सिद्धार्थ, मार्च 18 -- घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौकी क्षेत्र के छितही गांव के पास मंगलवार की शाम बाइक और आटो रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी खेसरहा में भर्ती कराया गया। संतकबीरनगर जिले के साथा क्षेत्र के भगौसा गांव निवासी सूरज पासवान (32) बांसी के पास घघुआ ताड़ी निकालने जा रहा था। अभी वह छितही गांव के पास पहुंचा ही था कि बेलौहा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार आटो रिक्शा से भिंड़त हो गई। इसमें सूरज घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कुर्थिया चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव ने घायल को सीएचसी खेसरहा भिजवाया। उन्होंने बाइक व आटो रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...