कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरैचा कुटी में एक ऑटो रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरैचा कुटी निवासी राजेंद्र उम्र 60 वर्ष देर शाम लगभग 6.30 बजे सड़क किनारे सब्जी खरीद कर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहा एक आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे राजेन्द्र दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.