भभुआ, अप्रैल 7 -- चैनपुर। एनएच 219 पर पेट्रोल पंप के सामने ऑटो रिक्शा पलटने से उसमें सवार लोदीपुर के इंटर की छात्रा संगीता कुमारी सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में बबूरहन गांव की सुधा कुमारी, सफरुनेशा एवं बासमती कुंवर शामिल हैं। राहगीर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा सके। परिवार के आने का घायल इंतजार कर रहे थे। (चैनपुर से संत दुबे) छापेमारी किए जाने की चर्चा झूठी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय बाजार में दो दिनों से सेल टैक्स की छापेमारी होने की बात को अधिकारी ने अफवाह और झूठी बताया है। भभुआ अंचल के वाणिज्य कर उपआयुक्त सतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर सतीश कुमार ने इसे अफवाह बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच करने वाले अफसर से आईएनएस-01 की मांग करें और इसकी सूचना 9110117580 पर जरुर ...