गाज़ियाबाद, मई 11 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में हुई मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार तीन युवकों ने ऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। परमहंस विहार कॉलोनी में रहने वाले विशाल सिंह ऑटो चलाते है। उनके पिता रवींद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात वह घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर गली में बाइक सवार तीन युवकों से साइड देने की बात विवाद होने पर मारपीट की। उनके हाथ व पैर में चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद को लेकर युवक को पीटा, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...