संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटिया के पास ऑटो रिक्शा गड्ढे में गिर जाने के कारण दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पीआरवी टीम के मुख्य आरक्षी जयगोपाल यादव, महिला आरक्षी ब्यूटी तिवारी, होमगार्ड चालक रामकृष्ण मौर्य त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचकर गए।पीआरवी टीम ने घटना की सूचना देने वाले घायल जितेन्द्र(ई-रिक्शा चालक) पुत्र रामवृक्ष निवासी मधुबन थाना बखिरा और गौतम पुत्र रामदीन निवासी नौवाडाड़ कोतवाली खलीलाबाद को 108 नंबर एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इसके साथ ही घटना के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, दो गंभीर रूप से जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.