सहरसा, मार्च 17 -- महिषी एक संवाददाता । सोमवार को महिषी से महपुरा जा रही तेज गति ऑटो व बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें करीब 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार महिषी दक्षिणी पंचायत के भागवतपुर निवासी सुकदेव शर्मा की पत्नी लुखरी देवी महिषी सीएचसी से इलाज करवाकर अपने मोटरसाइकिल से घर जा रही थी। उसी समय सहरसा से महपुरा सवारी लेकर जा रही तेज गति की सीएनजी ऑटो ने मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारते हुए पलट गया। घटना की सूचना पर महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए महिषी सीएचसी पहुंचाया। बाइक पर सवार लुखरी देवी को गंभीर चोट लगी है। महिषी सीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर किया गया। ऑटो पर सवार महपुरा निवासी अनमोल रंजन, धर्म पत्नी काजल देवी व दो पुत्र अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.