गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना अंतर्गत कल्याणपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 55 वर्षीय सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक कल्याणपुर निवासी गौरीचंदन सिंह का पुत्र था। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार सुनील रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में एक ऑटो से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.