मधुबनी, अप्रैल 1 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। आरएस थाना पुलिस ने बुधवार को ऑटो में 120 बोतल नेपाली शराब बरामद की। ऑटो को जब्त कर लिया गया है। शराब बरामदगी जनता कालेज के निकट से अदलपुर जाने वाली रास्ते पर हुई। ऑटो के ढाला में चार बोरी में शराब था। धंधेबाज पुलिस वाहन देखते ही ऑटो लेकर भागने लगा। धंधेबाज वाहन खुद चला रहा था। पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। धंधेबाज की पहचान विकाश कुमार झा के रुप में हुई है। वह आर एस थाना के वेहट बुलाकी स्थान का निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...