ऑटो में सवार युवती से मोबाइल छीना
नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति गोल चक्कर के समीप बाइक सवार दो बदमाश ऑटो में जा रही युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती पूजा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूजा ने पुलिस को बताया कि वह 11 जून की शाम ऑटो में सवार होकर स्टेलर जीवन सोसाइटी की तरफ जा रही थी। चार मूर्ति गोल चक्कर के समीप बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए। यह भी पढ़ें- मोबाइल फोन छीनने पर मुकदमा दर्ज पीड़िता कुछ समझ पाती इस बीच बदमाश आसानी से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.