इटावा औरैया, फरवरी 26 -- भरथना। थाना क्षेत्र के ऊसराहार मार्ग पर ऑटो में सफर कर रही एक महिला के बैग से चांदी की पायल और बच्चे के हाथ के खडूए गायब हो गए। औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी अंशु पुत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि वह भरथना बाजार से एक जोड़ी चांदी की पायल और बच्चे के हाथ के खडूए खरीदकर ऑटो से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में ऊमरसेड़ा गांव के पास जब उसने बैग देखा तो सामान गायब मिला। महिला ने बताया कि ऑटो में उसके साथ सफर कर रही एक अज्ञात महिला कुछ देर पहले ही उतर गई थी, जिस पर चोरी का शक जताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...