चक्रधरपुर, दिसम्बर 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में ऑटो में लगी आग को बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया। परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर उपचार करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गोपीनाथपुर गांव निवासी मुकेश महतो रोजाना की तरह ऑटो चलाकर घर लौटा और घर के बाहर ऑटो को खड़ा कर सो गया। इस दौरान आधी रात को अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर ऑटो में आग लगा दिया। जैसे ही ऑटो जलने लगा तो मुकेश तथा उसके परिजन घर के बाहर निकले और आग बुझाने लगे। इस दौरान मुकेश आग की चपेट में आ गया जिससे उसका 30 फीसदी हिस्सा झुलस गया। मुकेश महतो ने बताया कि घटना कैसे हुई इसके बारे में कुछ पता नहीं है। ऑटो चलाकर परिवार चला रहे थे अब परिवार चलाना मुश्किल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.