आगरा, दिसम्बर 17 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो में जेबकटी का मामला सामने आया है। गांव बाद, मलपुरा निवासी पीड़ित कप्तान सिंह चाहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 16 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे वह तहसील से बैनामा कराकर मेहर टाकीज से सफेद बैट्री वाले ऑटो में सेवला जा रहे थे। ऑटो चालक ने ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के पास सवारी लेने के बहाने वाहन रोका। फोन कर अपने एक परिचित को बुला लिया। आरोपी गोपालपुरा स्थित अंबेडकर मूर्ति के सामने ऑटो में बैठा और छोटा बैग पीड़ित के पैरों पर रख दिया। सेवला टेंपो स्टैंड पर पहुंचते ही आरोपी ने कप्तान सिंह की पैंट की दाहिनी जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए और बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...