अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के अलीगढ़ बाईपास पर ऑटो में बैठी महिला से छेड़छाड़ कर पर्स लूट लिया। वह कंपनीबाग से ऑटो में बैठकर रिश्तेदार के यहां इगलास जा रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लूटा गया पर्स बरामद कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। मथुरा के इटोली निवासी महिला सोमवार को इलाबाद से अलीगढ़ आई थीं। कंपनीबाग से वह ऑटो में बैठकर इगलास जा रही थी। आरोप है कि आरोपी चालक उसे दूसरे रास्ते से अलीगढ़ बाईपास पर ले गया। वहां छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर हाथ में लगे पर्स को लूटकर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल,कपड़े व नगदी रखी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक को दबोच लिया। आरोपी के पास से लूटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.